Powered By Blogger

Saturday, February 6, 2016

बाबा दूधाधारी सिद्ध टीला शीशमआली , हसनगढ़ (रोहतक , हरियाणा ) baba dudhadhari siddh teela , hassangarh ( rohtak , haryana )

 खुर्मपुर रोड़ हसनगढ़ गाँव जिला रोहतक हरियाणा |
जी यही पता है बाबा दूधाधारी टीले का जिसे स्थानिय लोग शीशमआली कहते है | 
आध्यात्मिक शांति चाहते है तो यहाँ आईये |
मानवीय शोर से दूर कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यहाँ आईये |
पुराने नीम के पेड़ो पर शोर मचाते तोते पानी में अठखेलियाँ करती मछलियाँ बत्तखें और कभी कभी नाग देवता भी ध्यान अपनी और खींच लेते हैं | 

अगर आपकी जिंदगी भी खाली खाली सै ,
कुछ पल तो गुजारो शीशमआली पै |
            - हसनगढ़ टूरिज्म
                      सड़क से दिखता टीला
                     परिसर में खिला गुलाब
                     तालाब धर्मशाला के झरोखे से
                      नीचे बने मंदिर में स्थापित हनुमान जी
                     बाबा के दर्शन को टीले पर चढ़ती महिला
                    बाबा के चरण
                    टीले के पास कुआ
                 इस जगह को संवारने का श्रेय इन्ही को जाता है
                  शमशेर पेंटर की कलाकारी
                    एक और कुआ जो शायद पूरा नहीं हुआ
 

Monday, November 16, 2015

हसनगढ़ - एक नजर में

By– Harender dharra

हसनगढ़, हरियाणा राज्य के रोहतक जिलें की साँपला तहसील के अंतर्गत आता है |

          भारत देश के संविधान और पंचायती राज एक्ट के तहत हसनगढ़ गाँव सरपंच के द्वारा प्रसाशित होता है | ( हसनगढ़ गाँव के सरपंचों की लिस्ट के लिए क्लिक करें )

  सन 2011 की जनगणना के अनुसार हसनगढ़ में 1221 परिवार रहते हैं | हसनगढ़ गाँव की जनसंख्या 6535 है जिनमें 3513 पुरूष और 3022 महिलाएँ हैं |  गाँव में 0–6 वर्ष आयु के 730 बच्चे हैं जो कुल जनसंख्या का 11.17 प्रतिशत है |
   हसनगढ़ गाँव का लिंगानुपात 860 है जो हरियाणा राज्य के औसत लिंगानुपात 879 से कम है |  जबकी शिशु लिंगानुपात जो 858 है वो हरियाणा के औसत 834 से अधिक है | मतलब अब लिंगानुपात में सुधार हुआ है |
    2011 के जनगणना के अनुसार हसनगढ़ गाँव में साक्षरता हरियाणा राज्य के औसत से अधिक है | हरियाणा के 75.55 प्रतिशत के मुकाबले हसनगढ़ की साक्षरता 80.41 है  | यहाँ पुरूषों की साक्षरता 89.01 है जबकी महिलाओं में ये  70.43 है |

हमारा पेज फेसबुक पर भी है | लाईक करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आप अपना कोई सुझाव hkdharra@gmail.com या 7206414514,9896961492 पर दे सकते हैं |
    

Wednesday, December 31, 2014

हसनगढ़ के सरपंच ( आजादी से वर्तमान तक )

हम इस सूची के शत प्रतिशत सही होने का दावा नहीं करते हैं |

१. नारायण शाह
२. शुभराम सैनी
३. रामचंद्र बाणिया
४. प्रताप सैनी
५. झाऊ सैनी
६. गोपी यादव
७. प्रताप सैनी
८. चितरू सैनी
९. पं० हुक्म
१०. हुक्म यादव
११. प्रताप सैनी
१२.गंगादेवी धर्मपत्नी ताराचंद यादव
१३. रामरती धर्मपत्नी सूबे सिंह सैनी
१४. रामप्यारी धर्मपत्नी रायसिंह सैनी
१५. अनिल कुमार 

Wednesday, June 25, 2014

हसनगढ़ फेसबुक पर

मित्रों हमारा पेज फेसबुक पर भी उप्लब्ध है | हमारा फेसबुक पेज लाईक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें |

हसनगढ़ का एक पुराना चित्र जिसमें दरवाजा भी दिख रहा है |

Saturday, February 15, 2014

हसनगढ का दरवाजा

किसी समय हसनगढ में ऐसे दो दरवाजे होते थे ! सिर्फ इनके अंदर ही बसावट होती थी | गांव के सिर्फ यही प्रवेश द्वार होते थे जो शाम को बन्द कर दिए जाते थे ! अब सिर्फ एक ही बचा है जिसपर भी किसी का ध्यान नही है ! कुछ समय बाद ये भी दूसरे की तरह खत्म हो जाएगा और  शायद आने वाली कुछ पीढियाँ इसे देख ही ना पाएँ ! इसे देखभाल ,मरम्मत की जरूरत है ! ये गांव का गौरव है इसे गंवाने नहीं देना चाहिये !

Sunday, July 14, 2013

हसनगढ़ परिचय संक्षिप्त में ।

हसनगढ़ हरियाणा राज्य के रोहतक जिले में बसा है । जो राष्ट्रिय राजमार्ग ३३४ बी पर पड़ता है ।